हनुमान जी हिंदू धर्म में सबसे पूजनीय देवताओं में से एक हैं। वे भगवान राम के परम भक्त, शक्ति के प्रतीक और संकटों से मुक्ति दिलाने वाले देवता के रूप में जाने जाते हैं। हाल ही में मैंने मेहंदीपुर बालाजी की यात्रा की थी, जहां पंचमुखी हनुमान जी ( Mehandipur Balaji Sawamani ) के दर्शन का सौभाग्य मिला। वहाँ पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा देखकर मन श्रद्धा से भर गया। इस लेख में हम पंचमुखी हनुमान के महत्व और मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के बारे में विस्तार से जानेंगे।
Topics